{“_id”:”677a32eab8803587df0511ff”,”slug”:”students-from-8-states-kashmir-ladakh-tripura-increase-in-bhu-proposal-to-academic-council-2025-01-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : BHU में बढ़ेंगे कश्मीर, लद्दाख, त्रिपुरा समेत 8 राज्यों के छात्र, एकेडमिक काउंसिल को मिला खास प्रस्ताव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीएचयू काॅलेज में एक समारोह के दाैरान अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में अगले सत्र से जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर समेत कुल आठ राज्यों के छात्रों की तादाद बढ़ाई जाएगी। इसके लिए उन्हें बीएचयू के हॉस्टल आवंटन में उच्च वरीयता दी जाएगी। इनकी घरों की दूरी को देखते हुए प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही बीएचयू द्वारा भविष्य में उन राज्यों के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप भी शुरू की जा सकती है। अभी तक इन आठ राज्यों से यूजी-पीजी को मिलाकर सिर्फ 60 के आसपास ही छात्र प्रवेश लेते हैं।
Trending Videos
बीएचयू की एकेडमिक काउंसिल में रखे गए केंद्रीय प्रवेश समिति के प्रस्तावों पर लंबी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि बीएचयू में देश भर के अभ्यर्थी प्रवेश लेते हैं, लेकिन इनमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय के छात्रों की संख्या काफी कम है। इन राज्यों के छात्र और छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़कर बीएचयू कैंपस की क्षेत्रीय विविधता को बेहतर किया जाएगा।
दूर होने के चलते नहीं आते बच्चे: बीएचयू में सेंट्रल एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि इन इन राज्यों के अभ्यर्थियों को बीएचयू में पढ़ने का बेहतर मौका दिया जाएगा। इन छात्र और छात्राओं के बीएचयू में आने से कैंपस की एकेडमिक स्थिति में विविधता बरकरार रहेगी। इन्हें हॉस्टल प्रवेश और वित्तीय मदद कर बीएचयू में दूर -दराज वाले छात्रों को वरीयता दी जा सकती है।