लालगंज (रायबरेली)। श्रीगणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार के 15 खिलाड़ियों ने माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स और वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी विद्यालय के छह खिलाड़ी चयनित हुए हैं। विद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि 21 खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। विद्यालय के खिलाड़ी सत्यम, शिवा, श्याम यादव, मयंक, प्रदीप, सीमा, अनामिका त्रिवेदी, रंजना सैनी, वर्षा, रिया पांडेय, संजू, शिवांशी, रितिका, रिया, रीना ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी विद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। तीन कूद के लिए शिवांशी, गोला व चक्का फेंक के लिए वर्षा, लंबी कूद के लिए राखी, चक्का फेंक के लिए रितिका, लंबी कूद के लिए अजीत, वॉलीबॉल के लिए राजेश को चयनित किया गया है। प्रबंधक कार्तिकेय शंकर बाजपेयी का कहना है कि यह विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *