कासगंज। पांच साल से जर्जर कासगंज-अमांपुर मार्ग जल्द ही नए रूप में दिखेगा। सड़क के निर्माण के साथ इसके चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इसके अगले साल फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। इससे सिढ़पुरा, धुमरी, पटियाली सहित आसपास के अन्य कस्बों के ग्रामीणों को आवागन में राहत मिलेगी।कासगंंज-अमांपुर मार्ग पांच साल से जर्जर था। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी होती थी। यह मार्ग खुशकरी, बजीरपुर, महदवा,नगला मइंया, टोडलपुर, दिहारी,मिहारी, नीवरी, लखमीपुर, करसाना, कमालपुर, गेंदूपुरा, महेशपुर गांव सहित अन्य गांवों को जोड़ता है। लोगों ने सड़क के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से रोड बनाने की मांग की थी। पहले कासगंज से अमांपुर जाने वाला मार्ग 14 किलोमीटर तक सिंगल लेन था। अब इस मार्ग का चौड़ीकरण कर सात मीटर का बनाया जा रहा है। सिढ़पुरा, धुमरी, पटियाली सहित अन्य कस्बों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस सड़क का निर्माण फरवरी माह तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर करीब 40 करोड़ रुपये लागत आएगी।
