बख्शी का तालाब। इटौंजा में शनिवार सुबह हुए स्कूल बस अग्निकांड के मामले में पुलिस ने एआरटीओ टीम पर हमला करने के आरोपी चालकों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल इंस्पेक्टर इटौंजा विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार स्कूल बस चालक सीतापुर के सिधौली का रहने वाला जितेंद्र कुमार, अटरिया निवासी जब्बीर अली, बाराबंकी के घुंघटैर निवासी शुभम सिंह और इटौंजा के जामखनवा का रहने वाला सुरेश कुमार है। पुलिस की चार टीमें भागे चल रहे इटौंजा के मानपुर स्थित शार्प स्कूल के मैनेजर गौरव कुमार, अमर अवस्थी, प्रबंधक प्रदीप पांडेय सहित 12 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

इनके खिलाफ एआरटीओ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना में झुलसने और बेहोश होने वाले बच्चों के अभिभावक रविवार सुबह इटौंजा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार से ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग उठाई, जहां ऐसे वाहनों का इस्तेमाल होता है जो पंजीकृत नहीं होते।

इससे पहले शार्प ग्लोबल स्कूल की बस शनिवार सुबह 25 बच्चों को लेकर अन्य छात्रों को लेने उनके घर जा रही थी। रास्ते में उसी बस में आग लग गई थी। हादसे में तीन बच्चे झुलस गए और पांच बेहोश हो गए थे। मौके पर जब एआरटीओ आलोक कुमार और पुलिस टीम पर स्कूल मैनेजर व चालकों ने हमला कर दिया था। एआरटीओ ने स्कूल के 14 वाहनों को सीज कर दिया था।

इटौंजा थाने में खडे़ एआरटीओ द्वारा सीज किेए गए शार्प ग्लोबल स्कूल के 14 वाहन

इटौंजा थाने में खडे़ एआरटीओ द्वारा सीज किेए गए शार्प ग्लोबल स्कूल के 14 वाहन

इटौंजा थाने में खडे़ एआरटीओ द्वारा सीज किेए गए शार्प ग्लोबल स्कूल के 14 वाहन

इटौंजा थाने में खडे़ एआरटीओ द्वारा सीज किेए गए शार्प ग्लोबल स्कूल के 14 वाहन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *