अलीगढ़। थाना रोरावर पुलिस ने लूट के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सलमान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 1830 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ समेत अलग-अलग जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीन जुलाई को एक महिला से कुंडल और रुपये लूटने के मामले में रोरावर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सलमान निवासी ठंडा नाला, गुलरभोज, कोपा कृपाली, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार, सलमान के खिलाफ रोरावर थाने के अलावा लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद और हरदोई में चोरी, धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *