उरई। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर सोमवार को तहसील कोंच में बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स मां मंशा सीड्स पर बिना पंजीकरण हरी मटर के बीज की पैकिंग किए जाने का मामला सामने आया। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया। संबंधित फर्म के खिलाफ बीज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मेसर्स मां मंशा सीड्स कोंच के प्रोपराइटर राघवेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर हरी मटर के बीज की पैकिंग की जा रही थी। नियमानुसार बीज पैदावार और पैकिंग के लिए उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था, लखनऊ में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण बीज की उपज और पैकिंग करना नियमों का उल्लंघन है। मामला सामने आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें