उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के दो लाख लाभार्थियों के खातों में कुल 2,000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से हुए इस कार्यक्रम का जिले के विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया। जिले में योजना के तहत 2013 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 20.13 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस दौरान सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान लेकर आई है, इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब परिवार बिना पक्के आवास के न रहे। यह योजना केवल मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य की नींव है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से उतर रही हैं। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार आदि रहे।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *