बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर हुई दुर्घटना के 21 घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। बुलंदशहर प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन यहां इमरजेंसी में घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई गई। इन घायलों में से एक को दोपहर, दूसरे को शाम में मृत घोषित कर दिया गया। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…. UP: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर ने ट्रॉली में मारी टक्कर, आठ की मौत और 45 घायल

कासगंज के सोरों क्षेत्र के रफायदपुर गांव के श्रद्धालु 24 अगस्त शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। मध्य रात्रि करीब 2:15 बजे अरनिया क्षेत्र में घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

इस हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजे जाने की व्यवस्था के क्रम में 21 घायलों को अलीगढ़ भेजा गया। इनमें से नरेश (35), पार्वती (60), रामबाबू (65), नवनीत (05), सनी (04), धारा सिंह (32), खुशबू (24), रिया (04), ऊषा देवी (30), यश (10), राजा, भानू (10), भोलू शंकर (26), राधा (20) का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। यहां भर्ती उमाशंकर (65) को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा रामचरण (65) की भी शाम में जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, नीरज, अर्चना, सचिन, विजय, यशोदा, आकाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें…. यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी…ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मेडिकल कॉलेज में तड़के मरीजों को लाया गया था। इनमें से दो को मृत घोषित किया गया। धारा सिंह व रिया की हालत अभी नाजुक है। बुलंदशहर व कासगंज पुलिस से समन्वय बनाकर उनके परिजनों को भी बुला लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *