25 Lakh Demanded for Divorce: Wife and Three Others Booked Over Alleged Assault

युवक सांकेतिक फोटो
– फोटो : istock

विस्तार

आगरा के बरहन के ग्राम चौकड़ा निवासी युवक से तलाक के बदले 25 लाख रुपये मांगने, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में न्यायालय के आदेश पर बरहन पुलिस ने पत्नी समेत चार नामजद और 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


पीड़ित नरेश भारद्वाज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही पत्नी अलग मकान और जेवरात को लेकर विवाद करने लगी और 6 मई को अपने भाइयों के साथ पुश्तैनी जेवरात लेकर चली गई। 7 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे पत्नी निशी, उसके भाई ललित, सुमित, मौसी के बेटे आकाश उर्फ गुलशन और 2-3 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर नरेश व उनकी मां के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

आरोपियों ने तलाक के बदले 25 लाख रुपये न देने पर दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-2 आगरा के 5 नवंबर 2026 के आदेश पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 



Source link