Attack on provincial leader of International Hindu Council

फोटो – 21 आरोपियों की मारपीट से घायल अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता गणेश द्विवेदी।

कुठौंद। थाना क्षेत्र में सिरसा भदेख संपर्क मार्ग पर श्री बालाजी आश्रम से करीब 300 मीटर आगे बाइक सवार चार लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता गणेश द्विवेदी की कार घेर लिया। शीशे तोड़ने के बाद उन्हें बाहर खींच लिया। एक हमलावर ने तमंचे चलाया पर गोली नहीं चली तो दूसरे हमलावर ने रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


चुर्खी थाना क्षेत्र के खांखरी गांव निवासी गणेश द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर को वह मामा के घर पीपरी गहरवार आया था। शाम करीब पांच बजे कार से घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार चार लोगों ने उनकी कार के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार के शीशे तोड़े और फिर उन्हें बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी।

गणेश के मुताबिक, रोहित उर्फ पीयूष निवासी मालपुर के हाथ में तमंचा और गौरव निवासी रंधीरपुर के हाथ में लोहे की रॉड थी। रोहित ने उन पर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। बचाव करने के बावजूद सिर के दाहिने हिस्से में चोट आई। हमलावरों की पिटाई से उन्हें बेहोशी आने लगी और वह मौके पर बैठ गए।

तहरीर के अनुसार, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। गणेश ने घटना के पीछे अपने नाना रामकिशोर त्रिपाठी से आरोपियों की राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश को वजह बताया है। उन्होंने रोहित उर्फ पीयूष, गौरव, गोलू निवासी मालपुर और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वर्जन

आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। – अजय कुमार सिंह, सीओ।



Source link