{“_id”:”699dededd617cbbd0808376a”,”slug”:”37-thousand-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-etawah-news-c-216-1-etw1004-138316-2026-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 37 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगलापुल छिमारा रोड निवासी सत्यभान ने बताया कि उनकी बेटी नैंसी 23 फरवरी को बैंक के एटीएम बूथ से 1500 रुपये निकालने गई थीं। वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड ले लिया। इसी दौरान उसने चुपके से उनका कार्ड बदलकर किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड मशीन में लगाकर वापस कर दिया। नैंसी को यह जानकारी नहीं हो सकी। घर पहुंचने पर जब मोबाइल में खाते से रुपये निकलने का मैसेज देखा तो हैरान रह गए। खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपी की पहचान के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
