रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे जो बाद में उनको दी जाने वाली राशि से काट लिया जाता था।


Trending Videos

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत निगम में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि निगम आय से दी जाएगी तथा इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला



ये भी पढ़ें – अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार

परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों, कार्मिकों के लिए दिनों दिन बेहतर एवं उत्कृष्ट सुविधाएं देने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *