{“_id”:”676e4c58b156d67adf03b0b8″,”slug”:”a-prisoner-died-in-doubtful-condition-in-sultanpur-2024-12-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- डेढ़ लाख रुपये लेकर केस सेटल करने की बात कही थी…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मामले की जानकारी पर गमगीन परिजन। – फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिला कारागार में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे एक पचास वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल के सिपाही बंदी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को मर्चयुरी में रखाया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना दी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कादीपुर के राईबीगो गांव निवासी बंदी राम मूरत (50) पुत्र श्यामलाल लगभग एक वर्ष पूर्व पॉक्सो के एक मामले में जेल में सजा काटने के लिए पहुंचा था। गुरुवार शाम 5 बजे एकाएक उसकी हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने उसे सिपाही दुर्गेश और अजय के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
मृतक की पत्नी सुनीता ने गांव की एक महिला पर अपनी सात साल की नाबलिग बच्ची से रेप के मामले में पकड़वाने का आरोप लगाया। कहा कि हमसे डेढ़ लाख रुपए लिया था और कहा की सुलह करेंगे लेकिन बाद में सुलह नहीं किया। आज शाम को जेल वालों ने फोन कर मृत्यु की सूचना दिया है। हमारे आदमी को जहर की सुई देकर खत्म करा दिए हैं। वहीं, जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि जेल प्रशासन की माने तो बंदी को शाम को सीने में तेज दर्द हुआ उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बता दें कि साल 2019 में मृतक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। उसे छह दिसम्बर 2023 को कोर्ट ने सात साल कैद और बीस हजार अर्थ दंड की सजा सुनाई थी।