{“_id”:”6a207c5f4e69a3b076081e38″,”slug”:”a-seven-year-old-boy-was-kidnapped-near-the-saint-premanand-ashram-in-vrindavan-the-mother-has-been-searching-for-her-child-for-three-days-having-given-up-food-and-water-the-mother-has-appealed-to-the-police-for-help-and-an-fir-has-been-registered-agra-news-c-25-agr1013-1076373-2026-06-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: वृंदावन में संत प्रेमानंद आश्रम के पास सात साल के बच्चे का अपहरण, तीन दिन से अन्न, जल त्यागकर बच्चे को तलाश रही मां, मां ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार, प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तीन दिन से लापता सात वर्षीय लड्डू उर्फ वेद गौतम।
– फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। आगरा से आकर वृंदावनवास कर रहीं एक महिला का सात साल के बेटे का संत प्रेमानंद आश्रम के पास से अपहरण कर लिया गया। सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति उसे ले जाता दिखाई दिया है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। आगरा के अर्जुन नगर निवासी कविता अपने सात साल के बच्चे लड्डू उर्फ वेद गौतम के साथ पिछले साढ़े तीन साल से संत प्रेमानंद आश्रम के पास किराए के मकान में रह रही हैं। कविता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह 31 मई की शाम पौने छह बजे इस्कॉन में वह और उनका बेटा गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ कर रहे थे। इसी बीच बेटा मंदिर से केलिकुंज की ओर निकल गया। पाठ संपन्न होने पर जब बच्चे को तलाश तो वह नहीं मिला।
इस्कॉन के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें वह मंदिर से बाहर संत आश्रम की ओर जाता दिख रहा है। कविता ने बताया कि संत आश्रम के गेट के बाहर बच्चा जाता हुआ दिखा। उसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर यमुना की ओर ले जाता दिखाई दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक बेटा नहीं मिल जाता है तब तक वह खाना-पीना नहीं खाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति मनोज कुमार गौतम दस वर्ष पहले अलग हो गए। बच्चे के दादा पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर थे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर बच्चे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
