{“_id”:”66b1447e116d82b3760f37c7″,”slug”:”a-shop-caught-fire-due-to-a-short-circuit-causing-a-loss-of-rs-10-lakh-orai-news-c-224-1-ka11004-118122-2024-08-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, दस लाख का नुकसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 06 Aug 2024 03:00 AM IST

A shop caught fire due to a short circuit, causing a loss of Rs 10 lakh

Trending Videos



एट/उरई। शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में भीषण आग लगने से दस लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान होने से पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos

एट थाना क्षेत्र के विलायां गांव निवासी रामलाल पटेल घर पर ही जनरल स्टोर परचून सहित अन्य सामग्री की दुकान किए हैं। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह सो गए। इसी दौरान रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जब मोहल्ले वालों को धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं तो उन्होंने दुकानदार को जगाने की कोशिश की पर वह घर के अंदर ही फंसा रहा।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा जलकर राख हो गया। दुकानदार रामलाल ने बताया कि वह परचून की दुकान के साथ जनरल स्टोर कोल्डड्रिंक, मोबाइल, कॉपी, किताबें के साथ अन्य सामान का कारोबार करता था। बताया कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *