संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST
{“_id”:”672e1d648197f24a03081a8b”,”slug”:”a-thief-took-away-an-old-womans-jewelery-from-lohia-hospital-lucknow-news-c-13-knp1050-943334-2024-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: लोहिया अस्पताल में वृद्धा के जेवर ले उड़ा टप्पेबाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST

लखनऊ। लोहिया अस्पताल में इलाज कराने आईं मोहनलालगंज के भीलमपुर निवासी वृद्धा हेदाना देवी के जेवर टप्पेबाज ले उड़ा। पीड़िता के पति अयोध्या प्रसाद ने रविवार को विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयोध्या प्रसाद के मुताबिक, 21 अक्तूबर को पत्नी हेदाना का इलाज कराने लोहिया अस्पताल गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पत्नी को पुरानी ओपीडी के नीचे बैठाकर दवा लेने गए थे। तभी चिनहट का हरादासी खेड़ा निवासी गुरु यादव पत्नी के पास पहुंचा। आरोपी ने कहा कि तुम्हें डॉक्टर ने जांच के लिए बुलाया है। इसलिए जेवर मुझे दे दो। झांसे में आईं हेदाना देवी ने सोने का टप्स, लॉकेट, चेन और पायल उतारकर उसे दे दी। इस बीच सुरक्षाकर्मी ने टप्पेबाज को पहचान लिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि आरोपी पहले भी टप्पेबाजी कर चुका है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। मामले की जांच की जा रही है।