अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Fri, 08 Nov 2024 08:01 PM IST

विपिन अपनी बाइक द्वारा कस्बा के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए अपनी मां के साथ जा रहा था, जैसे ही वह टायर फैक्टरी के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे मोपेड सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।


loader

Two injured in bike-moped collision

बाइक एवं मोपेड की भिड़ंत में घायल पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर
– फोटो : संवाद



विस्तार


सासनी-इगलास रोड पर टायर फैक्टरी के निकट 8 नवंबर को बाइक एवं मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर निजी वाहन से घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

40 वर्षीय विपिन पुत्र नेम सिंह निवासी गढ़आ अपनी बाइक द्वारा कस्बा के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए अपनी मां के साथ जा रहा था, जैसे ही वह टायर फैक्टरी के निकट पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे मोपेड सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला एवं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त  हो गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *