एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी पुष्कर शुक्ला (27) मामा के घर रविवार को पिंडदान कार्यक्रम में शामिल होने मऊरानीपुर गया था। मंगलवार को मामा के बेटों और दोस्तों के साथ सुखनई नदी में नहाने गया पुष्कर गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में चार अन्य लोग भी नदी में डूब गए। पांचों को बाहर निकालकर मऊरानीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम पार्थ है। परिजनों के मुताबिक पुष्कर की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी गौरी बेसुध हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।

बताया गया कि मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा निवासी अनूप तिवारी के घर पिंडदान कार्यक्रम था। मंगलवार को परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सुखनई नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी नदी में उतर गए और देखते ही देखते पांच लोग डूब गए। मृतकों में अनूप तिवारी (45), श्रेयांश तिवारी (21), पुष्कर शुक्ला (27), संजीव शुक्ला (23) और अर्पित तिवारी (12) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें