कदौरा। नगर पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर आखिरकार लोकायुक्त से शिकायत करने पर सचिवालय से तीन सदस्यीय टीम कदौरा पहुंची। टीम ने तीन घंटे तक पंचायत कार्यालय में बैठकर दस्तावेज खंगाले और संबंधित लोगों से पूछताछ की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे, ईओ राम अचल कुरील सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

loader

Trending Videos

गौरतलब है कि नगर पंचायत के सभासद अंकित कुमार ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं और घटिया निर्माण कार्य हो रहा है। आरोप यह भी लगाया गया कि पूर्व में कराई गई जांच केवल खानापूरी तक सीमित रही और वास्तविकता सामने नहीं लाई गई।

इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने अंकुर श्रीवास्तव की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम भेजी। टीम में संजीव कुमार व मुहम्मद शाह आलम शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया और नगर पंचायत के कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। टीम प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत से जुड़े कुल 28 बिंदुओं पर जांच की गई है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लोकायुक्त को भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *