A woman found unconscious in Kotwali in Amethi.

महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हाईवे किनारे शुक्रवार रात बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के बारे में पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

Trending Videos

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। राहगीरों की नजर जब बेहोश महिला पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप दिया और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी महिला को एम्बुलेंस की मदद से अमेठी सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। काफी देर तक पुलिस को महिला के विषय में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है जिससे पुलिस महिला के विषय मे पता लगाने में जुटी हुई है।

वहीं, पूरे मामले पर अमेठी एसएचओ बृजेश सिंह ने कहा कि अचानक सड़क पर चलते चलते गिरकर महिला बेहोश हो गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला के बारे में जानकारी मिल गई है वो टीकरमाफी बाजार की रहने वाली है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें