{“_id”:”66cccd81ed02a0aff80148d4″,”slug”:”a-young-man-sitting-near-a-drain-to-rest-fell-down-and-died-orai-news-c-224-1-ka11004-118904-2024-08-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सुस्ताने के लिए नाले के पास बैठा युवक गिरा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 27 Aug 2024 12:16 AM IST

A young man sitting near a drain to rest fell down and died

Trending Videos



उरई। नाले के पास बैठा युवक पैर फिसलने नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोंरो की मदद से युवक का शव बरामद हो गया।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड के पास निकले नाले में रविवार को पास ही बैठा युवक पैर फिसलने से गिर गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव नाले से बरामद हो गया। शव की पहचान मोहल्ला सदनपुरी निवासी इकबाल (34) के रूप में हुई। उसके भाई शहीद ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।

रविवार को काम करने के बाद वह घर लौट रहा था, तभी थककर नाले के किनारे बैठ गया। अनुमान है कि तभी किसी तरह नाले में गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी शबीना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *