संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 22 May 2026 02:47 AM IST

A young man was beaten with sticks after being given alcohol.

फोटो।घायल हरिपाल सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती
– फोटो : samvad



फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में दोस्तों ने बुधवार की रात युवक को शराब पिलाकर लाठी-डंडों से पीटकर कर घायल कर दिया। रास्ते में घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

चमरौली निवासी हरिपाल पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब 7:30 बजे धौलपुर से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दोस्त उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई और बाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपी उसे गढ़ी गुसाई के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। रात करीब 9 बजे परिजन को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *