{“_id”:”671d5043b1cc56b105006717″,”slug”:”accused-of-raping-a-teenager-arrested-sent-to-jail-orai-news-c-224-1-ori1005-121512-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 27 Oct 2024 01:55 AM IST

Accused of raping a teenager arrested, sent to jail



सिरसा कलार। किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका गर्भपात कराने वाले आरोपी डेयरी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक डेयरी संचालक ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को खेत में बेर खिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने डरा धमकाकर कई बार किशोरी से दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की गोलियां भी खिला दीं।

इसके बाद किशोरी के पेट में लगातार दर्द रहने लगा तो उसने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस ने थाना क्षेत्र के जखा बंबी तिराहे से आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *