Agar Police alert  Ram Temple Pran Pratistha horseman police patrol Surveillance will be done through drones

आगरा कैंट स्टेशन पर सुरक्षा दस्ता यात्रियों की जांच करता हुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। आगरा में भी धार्मिक आयोजनों की धूम है। शोभायात्रा और मंदिरों में भी कार्यक्रम होंगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। घुड़सवार पुलिस गश्त करेगी। थाना में क्यूआरटी के साथ पीएसी भी लगाई गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।

प्रमुख मंदिरों में रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। आतिशबाजी की भी तैयारी है। असामाजिक तत्व माहौल खराब नहीं करें, इसके लिए अलर्ट किया गया है। पुलिस के साथ दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। थाना स्तर पर क्यूआरटी भ्रमणशील रहेगी। हर चौराहे पर पुलिस रहेगी। यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स रहेगी। यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें –  सिपाही की आत्महत्या या हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर चौंका भाई, बोला- वो ऐसा नहीं कर सकता

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *