
न्यू आगरा थाना, आगरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा में यमुना पर आनंदी भैरों और गिजौली के बीच बने पैंटून पुल की लोहे की प्लेट चोरी कर ली गईं। 44 क्विंटल वजनी 25 से अधिक प्लेटों को एक वाहन में ले जाया गया। मामले में ठेकेदार ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस टीम चोरों की तलाश के लिए लगाई गई है।
लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर 2021 में आनंदी भैरों और गिजौली के बीच पैंटून पुल बनवाया था। उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया था। जून में यमुना का जलस्तर बढ़ा था। इस पर पैंटून पुल हटा लिया गया था। पुल के गर्डर, प्लेटें और लकड़ी के स्लीपर यमुना किनारे पर रखे हुए थे। अन्य सामान भी यहीं पर था। चोरों ने लोहे की प्लेटें चोरी कर लीं। एक प्लेट का वजन 2 कुंतल से अधिक है।
ये भी पढ़ें – Agra: मेट्रो के खंभे पर 8 दिनों से फंसी थी बिल्ली, 30 घंटे तक चला बचाव अभियान; इस तरह बचाई गई जान
लाखों की है कीमत
तकरीबन 44 क्विंटल वजनी प्लेटों की चोरी हुई हैं। इनकी कीमत लाखों में है। ठेकेदार राजीव गुप्ता ने थाना न्यू आगरा में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि टीम को लगाया गा है। इतनी वजनी प्लेटों को किसी वाहन में लोड करके ले जाया गया होगा।
ये भी पढ़ें – यूपी: BJP सांसद रामशंकर कठेरिया की दो साल की सजा पर सुनवाई आज, जिला जज की कोर्ट में होगी बहस
