आगरा में नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। निबंधन कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप रहने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को बिना रजिस्ट्री और अन्य जरूरी काम कराए बिना लौटना पड़ा।

रोजगार छिनने के डर से मंगलवार को वकीलों, दस्तावेज लेखकों (डीड राइटर्स) और स्टाम्प वेंडरों ने निबंधन भवन के गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल के कारण सदर तहसील के सभी उप निबंधक कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और एक भी संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) नहीं हो सकी। 

इसके अलावा विवाह पंजीकरण, किरायानामा, शपथ पत्र और नोटरी से जुड़े सभी काम पूरी तरह से बंद रहे। पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी और कोई भी न्यायिक या रजिस्ट्री का काम नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजीव शर्मा, जगन प्रसाद तेहरिया, विष्णु गौर, भगवान सिंह, दिव्यांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *