{“_id”:”6a3e03fb82de82455009e7fc”,”slug”:”six-arrested-with-9-17-lakh-in-illegal-betting-racket-busted-at-house-in-agra-2026-06-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Crime: मकान में चल रहा था सट्टे का खेल, पुलिस ने मारा छापा; 9.17 लाख रुपये के साथ 6 गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ईदगाह कुतलूपुर में एक मकान में सट्टे के लिए रकम लगाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची रकाबगंज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें – UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दीपक के मकान में सट्टे की जानकारी मिली थी। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम भेजी गई। छह आरोपियों को पकड़ा गया। उनसे 9.17 लाख रुपये, 286 पर्ची, डायरी, पेन बरामद किए। पर्चियों पर लोगों की रकम लिखी जा रही थी।
ये भी पढ़ें – ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस
आरोपियों में ईदगाह कटघर निवासी दीपक, आवास विकास काॅलोनी निवासी योगेश, सिरकी मंडी निवासी दीपक, ईदगाह निवासी मनीष, राज नगर निवासी जाकिर और धनाैली निवासी वकील हैं। दीपक पर पहले से 6 प्राथमिकी दर्ज है।
ये भी पढ़ें – DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई
