बाह। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को बाह में एसीपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा की एनसीसी कैडेट्स को बाह पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स को यातायात नियंत्रण, ट्रैफिक लाइट सिग्नल, आपातकालीन सहायता, हेलमेट के इस्तेमाल और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की जानकारी दी गई। यातायात नियम, महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एनसीसी कैडेट्स ने आगरा-इटावा स्टेट हाईवे के फरैरा तिराहे पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।


इस संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान कैडेट्स के माध्यम से पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों के चालान काटे। इसी क्रम में जैतपुर में भी एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही नियमों का पालन न करने पर 7 वाहनों के चालान कटवाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चित्राहाट और खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में 4-4 तथा बासौनी में 3 वाहनों के चालान काटे गए। स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *