संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसीकासगंज। पांच दिन पूर्व ढोलना थाने के बाहर दुर्घटना के मामले में खड़ी कैंटर की रिम सहित टायर चोरों ने पार कर दिए। घटना थाने के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाने के हेड मुंशी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी के टायर भी बरामद कर लिए।

घटना 18 सितंबर की मध्यरात्रि की है। दुर्घटना मामले से संबंधित एक टाटा कैंटर थाने के बाहर खड़ी थी। चोरों ने इस गाड़ी की रिम सहित टायर चोरी कर लिए। सुबह चेकिंग के दौरान हेड मुंशी धर्म प्रकाश को रिम व टायर गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का देखा तो उसमें चोर टायरों को खोलते नजर आए। मामले में थाने मुंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपने नाम ज्ञान सिंह निवासी नगला मुंडा, अमांपुर व सतीश निवासी नगला भाले कासगंज बताया। पुलिस ने उनसे दो टायर बरामद किए। थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर टायर भी बरामद कर लिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें