संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 27 Sep 2023 10:53 PM IST

पुलिस ने पकड़ा राशन, जांच के बाद छोड़ा

घिरोर। राशन डीलर की दुकान से जुगाड़ पर जा रहे राशन को चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। करीब तीन घंटे तक चली जांच के बाद छोड़ा गया। घिरोर करहल मार्ग पर बुधवार को एक जुगाड़ वाहन पर 15 पैकेट आठ बोरी चावल और बाकी गेहूं लदे देख पुलिस को संदेह हुआ। उक्त माल राशन डीलर मनोहर सिंह गांव खेरिया मुसाहतपुर तहसील सिरसागंज फिरोजाबाद के यहां से ग्राम पंचायत कुड़ीना के उच्च प्राथमिक विद्यालय भोगापुर आ रहा था। कोसमा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने राशन को पकड़ लिया। चौकी पर ले जाने के बाद युवक से राशन के बारे में पूछताछ की। इस बीच भोगापुर में तैनात अध्यापक व राशन डीलर मनोहर सिंह भी आ गए। जांच में राशन सही पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि संदेह के आधार पर राशन पकड़ा था। जांच के बाद छोड़ दिया गया। संवाद

चकमार्ग जोतकर खेत में मिलाया

बरनाहल। ग्राम पंचायत मुगलपुर में रसूखदारों ने चकमार्ग को जोत कर अपने खेत में मिला लिया। प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप ने थाने में तहरीर दी। बताया कि ग्राम पंचायत मुगलपुर में गाटा संख्या 64 जो कि अभिलेख में चकमार्ग के नाम से दर्ज है। एक वर्ष पूर्व नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में चकमार्ग डलवाया गया था। 27 अगस्त की रात रसूखदारों ने चकमार्ग को जोत कर अपने खेत में मिला लिया। प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत राजस्व अधिकारियों से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *