
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को हस्तांतरण पत्र देते एलडीए अधिकारी।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”69e2a37dbcfc5d67280d5979″,”slug”:”anubhuti-apartment-handed-over-to-rwa-lucknow-news-c-13-lko1070-1696419-2026-04-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आरडब्ल्यूए को हैंडओवर हुआ अनुभूति अपार्टमेेंट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को हस्तांतरण पत्र देते एलडीए अधिकारी।
लखनऊ। एलडीए की ओर से अलीगंज स्थित अनुभूति अपार्टमेंट को नवगठित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हस्तांतरित कर दिया गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को अध्यक्ष चौधरी अंतिमा देशवाल, सचिव राज कुमार जायसवाल कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें हैंडओवर पत्र सौंपा। एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि अलीगंज योजना के सेक्टर- सीएस सीतापुर रोड में 2018 में अनुभूति अपार्टमेंट का निर्माण पूरा हुआ था। अभी तक अनुरक्षण एलडीए कर रहा था। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत कुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद