कोंच। कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में शुक्रवार रात जनरल स्टोर में घुसकर दुकानदार से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकानदार ने गांव के ही तीन युवकों पर मारपीट करने, दुकान का सामान क्षतिग्रस्त करने और सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।


गांव निवासी अनीस मंसूरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेन रोड किनारे मार्केट में उनका जनरल स्टोर है। 18 सितंबर की रात पुत्र आसिब मंसूरी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही ऋषभ, अमन और राहुल दुकान के अंदर घुस आए और गालीगलौज करते हुए आसिब के साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि मारपीट के दौरान दुकान का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आसिब को बचाया। इसके बाद तीनों युवक धमकी देते हुए वहां से चले गए। दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *