Agra News:रसूलपुर-सहता मार्ग निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास – Agra News Road Contruction
अछनेरा। विधायक चौधरी बाबूलाल ने शनिवार को ग्राम रसूलपुर से सहता तक 1.40 किलोमीटर लंबे मार्ग के नव निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। ग्रामीणों ने विधायक का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान पवन बघेल, राजू प्रधान, लाखन, सत्यदेव, रामबाबू पंडित, हरि पंडित, राकेश, संजू पंडित, शिव सिंह यादव, विजय सिंघल, गोपाल सरपंच, धर्मेश प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद Source link


