फतेहाबाद। सीएचसी फतेहाबाद का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा अरुण कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के लंबित भुगतान की जानकारी लेते हुए अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों के बैठने की व्यवस्था बेहतर करने को कहा।

मंगलवार दोपहर सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव सीएचसी फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि योजना के तहत भुगतान के लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए। इसके लिए आशा संगिनियों को एकत्रित कर संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों का विवरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों के खातों में भुगतान किया जा सके।

इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएचसी पर उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *