A mason lost his life when a pipe touched a high-tension line.

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो रामभजन स्रोत परिजन

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बरना में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से लोहे की पाइप छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


गांव बरना निवासी रामभजन (50) पुत्र राम नारायन राजमिस्त्री का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह एक मकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। चाली बनाने के लिए लोहे का पाइप उठाते समय वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से रामभजन जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र मनीष ने थाने में घटना की जानकारी दी है। रामभजन के तीन पुत्र हैं, जिनमें मनीष (20), गौरव (19) और नीरज (16) शामिल हैं। नीरज अभी अविवाहित है। पिता की अचानक मौत से तीनों बेटों और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।



Source link