आगरा के खंदौली में बिल्डिंग ठेकेदार के यहां डकैती हुई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा लूट में दर्ज किया है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। 

 


Agra robbery case: Criminals came in a car police registered a case of Loot victim's family in panic

आगरा में डकैती
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा के गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में शनिवार रात को ठेकेदार दिनेश कुमार के घर में 10 बदमाशों ने डकैती डाली थी। मगर, पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे परिवार में आक्रोश है। उधर, दो दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना से पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोग भी दहशत में हैं। उनका कहना है कि गांवों में गश्त नहीं होती है।

Trending Videos

बदमाशों ने सर्दियों की शुरूआत में ही पुलिस को चुनाैती दी है। सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त केशव चाैधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।शनिवार रात को त्रिलोक धाम कॉलोनी में हथियारबंद 10 बदमाशों ने भवन ठेकेदार दिनेश कुमार के घर धावा बोला था। दंपती और चार बच्चों को बंधक बनाकर 2 लाख रुपये और 5 लाख के जेवरात लूट लिए थे। सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम राजीव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर पीयूष कांत राय पीड़ित के घर पहुंचे। 

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें लगी हैं। ठेकेदार ने बताया है कि रात में उन्होंने कार में सवार कुछ लोगों को देखा था। वही वारदात करने आए थे। गांव के लोगों ने भी कार सवार संदिग्धों के गतिविधियों की जानकारी दी है। बताया कि पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल में लगी है। गांव के रास्तों पर कैमरों की संख्या कम है। इस कारण फुटेज नहीं मिल सके हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें