Agra University convocation today 117 medals will be given

आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को स्वामी विवेकानंद ब्लाॅक खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होगा। इसमें 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री दी जाएगी। सोमवार की दोपहर में ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह पहुंच गईं। 5 घंटे तक उन्होंने दीक्षांत समारोह और नैक की तैयारियों की समीक्षा की।

Trending Videos

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह में 2023-24 सत्र की 60,212 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसमें 31,045 छात्र और 29,117 छात्राएं हैं। 117 मेडल दिए जाएंगे, जिनमें 18 मेडल छात्रों को और 99 छात्राओं को दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा 8 पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. अर्पिता चौरसिया को दिए जाएंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्राे. अनिल सहस्त्रबुद्धे होंगे।

इनका राज्यपाल करेंगी लोकार्पण:

– स्पोर्ट्स एरीना स्वामी विवेकानंद परिसर।

– मेजर ध्यानचंद स्टेडियम नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर छलेसर।

– एसआर रंगनाथन केंद्रीय विश्वविद्यालय पालीवाल परिसर।

– समर्थ पोर्टल।

– जनगणना शोध एवं अनुसंधान विश्लेषण केंद्र, पालीवाल परिसर।

– मूक कोर्ट विधिक शिक्षा केंद्र, पालीवाल परिसर।

– कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी अभिलेख धरोहर संग्राहलय, पालीवाल परिसर।

– सांस्कृतिक धरोहर एवं संग्रहालय इतिहास विभाग, संस्कृति भवन।

– प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, स्वामी विवेकानंद परिसर।

– महिला अध्ययन केंद्र गृह विज्ञान संस्थान परिसर।

– ब्यूटी लैब, महिला अध्ययन केंद्र।

– प्रकाशीय उपकरण प्रयोगशाला, दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान।

गेट संख्या 7 से होगा प्रवेश, काले कपड़ों पर पाबंदी

समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। वाहन के लिए गेट संख्या 7 से प्रवेश दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के सामने वाहनों की पार्किंग होगी। काले कपड़े, काले रंग के बैग समेत अन्य सामग्री प्रतिबंध रहेगी। मेधावी अपने परिजन के आधार कार्ड साथ लेकर आएं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें