
Dr. GG Dheer
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वे निजी क्लीनिक से चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे। वे 78 वर्ष के थे। वह निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके कारण फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। डॉ. धीर एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के अध्यक्ष भी रहे।
