friends beat their own friend to death over minor dispute In Firozabad

मृतक विंकल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात दोस्तों ने मामूली कहासुनी पर अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना जसराना थाना क्षेत्र के भेंडी गांव की है।

गांव निवासी ओंकार सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम उनका बेटा विंकल अपने कुछ साथियों के साथ बीती रात खाना खाने के लिए ढाबे पर गया था। सभी ने प्रवेश ढाबे पर खाना खाया। वहां पर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। आरोपी उसे गाड़ी में डालकर वहीं से निकल गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर इंजीनियर ने किया सुसाइड; एक साथ जले शव… तो बिलख पड़ा मासूम बेटा व परिवार

रास्ते में बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। आरोपी खुदादपुर नगल तुलसी नगला गंगे के पास नहर पटरी पर युवक को मरणासन्न छोड़कर भाग गए। रात करीब 10 बजे विंकल के भाई के फोन पर राहुल नाम के लड़के का फोन आया। उसने बताया कि विंकल नहर की पटरी पर पड़ा है। इस पर वह लोग भागकर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः- भाजपा नेता के बेटों को गोली मारने का मामला: एक के गले तो दूसरे की रीढ़ में फंसी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

परिजन का कहना है कि सूचना मिली तो बेटे को लेकर थाने पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया कि बेटे ने मरने से पहले पुलिस को पूरी घटना बताई थी। साथ ही आरोपियों के नाम भी बताए थे। जो कि, पुलिस के पास सुरक्षित हैं। मामले में आठ आरोपी हैं। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी मौके से फरार हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें