
फोटो- 05 पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर फैलता पानी। संवाद
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad683611203c308e708e1f7″,”slug”:”pipeline-leak-turns-road-into-a-pond-orai-news-c-224-1-ori1005-151386-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पाइपलाइन लीकेज से सड़क बनी तालाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो- 05 पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर फैलता पानी। संवाद
रामपुरा। रामपुरा-जगम्मनपुर मुख्य मार्ग पर पुराने थाने के सामने पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार पानी बहने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।
नगरवासी सुखवीर, संदीप, ब्रजेश, गिरजाशंकर और ब्रजेंद्र ने बताया कि नवरात्र के दौरान महिलाएं मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जाती हैं। सड़क पर पानी भरा होने के कारण उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज की समस्या केवल पुराने थाने के सामने तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के अन्य स्थानों पर भी पानी बह रहा है। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि एक ओर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जाता है, वहीं दूसरी ओर लीकेज ठीक नहीं होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है, जल्द ही पाइपलाइन ठीक कराई जाएगी।