
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad79bd9064a67366107308b”,”slug”:”motorcycle-collides-with-a-buffalo-in-pahari-rider-killed-another-youth-injured-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चित्रकूट: पहाड़ी में भैंस से टकराई बाइक, चालक की मौत, एक युवक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी थाना क्षेत्र के मामुलिया पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा हो गया। भैंस से टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार को शाम करीब 6 बजे की है। राजापुर की ओर से पहाड़ी की तरफ आ रही बाइक ने मामुलिया पेट्रोल पंप के पास भैंस को टक्कर मार दी।
बाइक पर सवार पुष्पराज पुत्र तेज नारायण पटेल और पीछे बैठा मोहित पुत्र राजबली दोनों निवासी नोनार थाना पहाड़ी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चालक पुष्पराज पटेल को मृत घोषित कर दिया। मोहित के सिर में हल्की चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।