Farmer electrocuted upon touching trolley; dies

फोटो – 03 मृतक जीत सिंह की फाइल फोटो।

सिरसा कलार। खेत की सिंचाई करने गए किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। परिजन किसान को मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


थाना क्षेत्र के लौना गांव निवासी जीत सिंह (60) सोमवार सुबह खेत की सिंचाई करने निजी नलकूप पर गए थे। उनके पुत्र राजू सिंह के मुताबिक, नलकूप का ट्रांसफार्मर ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखा था। नलकूप चालू करने जाते समय जीत सिंह का हाथ ट्रॉली से छू गया। उसमें करंट उतर रहा था। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जीत सिंह की मौत से पत्नी गोदा देवी और पुत्र राजू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका दूसरा पुत्र संजय सिंह गुजरात के सूरत में रहकर व्यवसाय करता है। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों व नलकूप मालिक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सिरसा कलार थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत की सूचना मिली है। वहीं, नियामतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता नवीन सचान ने कहा कि ट्रॉली पर रखा निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर किसान कहीं से लाए थे। बिजली विभाग की ओर से कोई ट्रांसफार्मर नहीं भेजा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *