उरई। थाना कोतवाली उरई पुलिस ने चुर्खी चौराहा मरघटा मोड़ धाम के पास से 25 हजार रुपये के इनामी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।


कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी उसे मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति तमंचा लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मरघट मोड़ धाम के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिरसा कलार निवासी प्रशांत कौरव बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है, इसलिए वह भागने की फिराक में था। कोतवाल आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें