Hoardings placed on the footpath pose a danger to motorists.

फोटो: 3 बकेवर में फुटपाथ के ऊपर लगे होर्डिंग। संवाद
– फोटो : Archive

बकेवर। नगर पंचायत ने कस्बा क्षेत्र में प्रचार के लिए कई जगह होर्डिंग लगवाए हैं। यह होर्डिंग राहगीर के लिए मुसीबत बन गए हैं। इन होर्डिंग को फुटपाथ के पास ही लगा दिया गया है। इससे होर्डिंग का आधा हिस्सा फुटपाथ पर ही आ गया है। इससे कई बार होर्डिंग बाइक व साइकिल सवारों के सिर पर लगने की स्थिति बन जाती है। कुछ होर्डिंग नीचे होने से पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बन रही हैं।


बकेवर नगर पंचायत ने होर्डिंग लगाए जाने के लिए टेंडर किए थे। इसके के तहत टेंडर पाने वाले ठेकेदार की तरफ से बकेवर में चारों मार्गों पर अलग-अलग स्थान पर करीब 12 होर्डिंग लगाने का कार्य मिला है। इसके लिए भारी-भरकम लोहे के फ्रेम लगा दिए गए हैं। इनपर विज्ञापन के बैनर लगाए जाएंगे। ठेकेदार ने लखना इटावा व औरैया रोड के साथ भरथना रोड पर कई होर्डिंग लगवा दिए हैं लेकिन यह पूरी तरह से फुटपाथ पर लगा दिए गए हैं। इनका एक सिरा फुटपाथ के ऊपर है।

ऐसे ही हमेशा ही यह होर्डिंग वाहन सवारों के लिए खतरा बने रहेंगे। इसको लेकर कस्बे के लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर इन्हें अभी ठीक नहीं किया गया तो कोई भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है।

इस संबंध में अध्यक्ष नगर पंचायत बकेवर विवेक यादव का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगर होर्डिंग गलत तरीके से लगाए गए हैं तो उन्हें हटवाकर सही से दूसरी जगह लगवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *