UP: Ravana engulfed in flames amidst chants of 'Jai Shri Ram'; 75-foot-tall effigy of Ravana set ablaze at Ais

रामलीला मैदान में हुआ रावण का दहन।
– फोटो : अमर उजाल

विस्तार

विजयदशमी पर मंगलवार की शाम राजधानी की रामलीलाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य जीवंत हो उठा। ऐशबाग से लेकर महानगर, मौसमगंज, खदरा, सदर और आलमबाग रेलवे मैदान तक रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम ढलते ही रामलीला मैदानों में उत्सव का रंग गहराने लगा। बच्चों की उत्सुक निगाहें रावण के पुतले पर टिकी थीं तो बड़े मोबाइल कैमरों में इस पल को सहेजने में जुटे रहे।


ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले भव्य और ईकोफैंडली आतिशबाजी ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। जैसे ही श्रीराम ने 75 फीट लंबे रावण के पुतले की ओर अग्निबाण छोड़ा, पुतले में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते रावण धू-धू कर जल उठा। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आतिशबाजी की चमक, लपटों की रोशनी और हजारों लोगों के उल्लास ने शाम को यादगार बना दिया।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *