इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी पर्वों को देखते हुए प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने दी।

ट्रेन संख्या 20437/38 प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित रूप से चलेगी। अप में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से रवाना होगी। वहीं, डाउन में यह प्रत्येक मंगलवार को उधना से प्रयागराज के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 20437 प्रयागराज से उधना जंक्शन के लिए सोमवार सुबह 05:20 बजे चलती है।

यह इटावा जंक्शन पर सुबह 09:43 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार रात 12:55 बजे इटावा जंक्शन पर आएगी। इस ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को त्योहार के समय यात्रा में सुविधा मिलेगी। इससे दैनिक ट्रेनों पर होने वाला दबाव भी कम होगा।

ट्रेन संख्या 20437 प्रयागराज से चलकर फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए इटावा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी से गुजरेगी। गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी इसके अन्य ठहराव हैं। रतलाम और वडोदरा होते हुए यह ट्रेन उधना तक जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *