Rekha Arya case her husband Pappu Girdhari has threatened to stage a protest in Bareilly

पप्पू गिरधारी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पति बरेली निवासी पप्पू गिरधारी भले ही हिस्ट्रीशीटर हो, वह सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो डालकर खुद को भाजपाई बता रहा है। वह फेसबुक पर लाइव आकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो में बता रहा है कि वह भी भाजपा कार्यकर्ता है। वह 1995 से 2000 तक सभासद रहा। वर्ष 2000 में महापौर का चुनाव लड़ा। कई पदों पर रहा। आज भी भाजपाई है और धार्मिक संगठनों से जुड़े 37 पदों की जिम्मेदारी संभाल रहा है।


वीडियो में पप्पू कह रहा है कि सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दूंगा। वहां भी सुनवाई न हुई तो प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दूंगा। फिर भी नहीं सुनी गई तो हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। वह खुद को बेकसूर बताकर दावा कर रहा है कि उसने कोई जुर्म नहीं किया है, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया।

निष्पक्ष जांच की मांग 

फेसबुक लाइव में पप्पू कह रहा है कि वह अधिकारियों से तहरीर की निष्पक्ष जांच कराने के लिए कहेगा। यदि वह दोषी साबित हो तो थाने बुलाकर जेल भेज दें, अन्यथा तहरीर देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें। पप्पू इशारों में मंत्री पत्नी को चेतावनी दी है कि आप विचार कर लो। मेरी प्रार्थना है। आप भावुकता में या किसी के कहने पर जो आचरण कर रही हैं वो ठीक नहीं है, हम 25 साल साथ रहे हैं। आपने जो मेरी दुर्दशा की है, उसके लिए बाबा वनखंडीनाथ आपको माफ नहीं करेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *