570 personnel received training in vote-counting procedures for the Legislative Council election.

फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिला अधिकारी मनीष बंसल व अन्य अ
– फोटो : samvad

आगरा। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आगरा खंड स्नातक व शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन की मतगणना के लिए प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इसमें 570 कार्मिकों को मतगणना प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।


मास्टर ट्रेनरों ने पीपीटी और प्रदर्शन के माध्यम से मतपेटी खोलने, मतपत्रों की जांच और वैध-अवैध मतों के निर्धारण की जानकारी दी। उन्होंने प्रथम व द्वितीय वरीयता के मतों की गणना प्रक्रिया भी सिखाई। मतगणना 27 अक्तूबर को तीन पालियों में होगी। इसके लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और पांच टेबल आरक्षित रहेंगी। मतगणना सुबह 7 से दोपहर 3 बजे, दोपहर 3 से रात 11 बजे और रात 11 से सुबह 7 बजे तक चलेगी।

मतदान के लिए विशेष अवकाश

द्वितीय प्रशिक्षण 25 अक्तूबर को आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने मतदान दिवस 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नोडल अधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने मोबाइल नंबर 9997012900, 7906300290 और लैंडलाइन 0562-2260550 जारी किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *