लखनऊ। टीम एमराल्ड, वायलेट, पिंक और व्हाइट ने डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। एमराल्ड ने ब्राउन को 99 रन, वायलेट ने टोपाज को नौ विकेट, पिंक ने मरून को आठ विकेट और व्हाइट ने सफायर को 31 रन से हराया।


ब्लेज विलो गोसाईंगंज क्रिकेट ग्राउंड पर टीम एमराल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 207 रन बनाए। अश्विन यादव ने 64 रनों की पारी खेली। जवाब में टीम ब्राउन 108 रन पर सिमट गई। जैद ने 43 रन का योगदान दिया। एमराल्ड के मयंक गौतम ने चार विकेट लिए। मयंक प्लेयर ऑफ द मैच बने।

एसएमआर क्रिकेट एकेडमी में टोपाज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन ही बना सकी। टीम वायलेट ने प्लेयर ऑफ द मैच अंश दक्षवंशी (50) की नाबाद पारी की बदौलत एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

योगानंद क्रिकेट ग्राउंड पर मरून की टीम 21.2 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। पिंक के शेख अहमद ने पांच विकेट झटके। जवाब में टीम पिंक ने 21.1 ओवर में दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हर्षवर्धन ने 50 रन की पारी खेल शानदार शुरुआत दिलाई। जफर अली ने 15 रन बनाए। सूर्या क्रिकेट ग्राउंड पर टीम व्हाइट ने 35.1 ओवर में 224 रन का स्कोर खड़ा किया। विवान राजपूत ने 75 रन की पारी खेली। ध्रुव ने 55 रन बनाए। जवाब में टीम सफायर 193 रन ही बना सकी। व्हाइट के राज बाबू ने चार, तनुष राजपूत ने तीन विकेट झटके। राज बाबू प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *