– छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान छात्रा संजना कुशवाहा ने किया था सोसाइड
झांसी। ग्राम बराठा की मेधावी छात्रा संजना कुशवाहा ने बीते दिनों सिस्टम के आगे खुद को बेबस पाकर छात्रवृत्ति न मिलने पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद समाजवादी छात्रसभा ने इस मामले को पार्टी सुप्रीमों तक पहुंचाया था। मंगलवार सपा अध्यक्ष के आदेश पर संजना के परिजनों को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें मामले में पूरी मदद देने का भरोसा भी दिलाया था। इसके अलावा सपा ने प्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने के साथ परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई थी। मामले में जहां अभी जांच चल रही है तो वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजना कुशवाहा की मां बबिता देवी के नाम की एक लाख रुपये की चेक डाक द्वारा उनके घर भेजी है। यहां समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी और उपाध्य स्वदेश यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भेजने के साथ न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भी भरोसा दिलाया है। बता दें कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा और एनसीसी कैडिट संजना कुशवाहा ने छात्रवृत्ति न मिलने और सरकारी सिस्टम से हारकर आत्महत्या कर ली थी।
